बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती

Khaleda Zia Passes Away: बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया है। एक फेसबुक पोस्ट में BNP ने बताया कि डॉक्टरों ने आज सुबह करीब 6 बजे पूर्व प्रधानमंत्री को मृत घोषित कर दिया।

Khaleda Zia Passes Away: बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया है। खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने उनकी मौत की पुष्टि की।

Khalida zia death

खालिदा जिया का निधन

रविवार से बिगड़ गई थी खालिदा जिया की हालत

खालिदा जिया काफी समय से उम्र से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें लीवर सिरोसिस, गठिया, मधुमेह सहित फेफड़ों और हृदय से जुड़ी जटिल समस्याएं थीं। रविवार देर रात उनके डॉक्टरों के हवाले से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिदा जिया की हालत बिगड़ गई है। प्राइवेट UNB न्यूज एजेंसी ने मेडिकल बोर्ड के सदस्य जियाउल हक के हवाले से बताया, "खालिदा जिया की हालत बहुत नाज़ुक है।" उन्होंने कहा कि जिया "लाइफ सपोर्ट सिस्टम" पर हैं और उन्हें रेगुलर किडनी डायलिसिस की ज़रूरत है, और जब भी डायलिसिस रोका जाता है, तो उनकी शारीरिक हालत काफी खराब हो जाती है।

End of Feed