बेंगलुरु से चेन्नई सिर्फ 2.5 घंटे में, Bangalore-Chennai Expressway से बदल जाएगी दक्षिण भारत की तस्वीर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 8, 2023, 08:10 AM IST

Bangalore-Chennai Expressway: 262 किलोमीटर लंबा चेन्नई बेंगलुरु एक्सप्रेसवे औद्योगिक गलियारे का हिस्सा है, जिसके पूरा होने पर दोनों दक्षिणी मेगासिटीज के बीच यात्रा का समय अब ​​5-6 घंटे से कम होकर दो घंटे 30 मिनट हो जाने की उम्मीद है।

Bangalore-Chennai Expressway: बेंगलुरु से चेन्नई आज की तारीख में दोनों शहरों के बीच सड़क मार्ग के जरिए तय की जाने वाली दूरी को पूरा करने में कम से कम छह घंटे लगते हैं। लेकिन जब बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे चालू हो जाएगा, तो इस दूरी को ढाई घंटे में आसानी से कवर किया जा सकेगा। बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे को साउथ इंडिया के लिए गेम चेंजर प्लान बताया जा रहा है। दावा है कि इससे दक्षिण भारत में विकास की तस्वीर बदल जाएगी और सीधे तौर पर तीन बड़े राज्य, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश को बड़ा फायदा होगा।

Bangalore Chennai Expressway

बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे 2024 में हो जाएगा चालू (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

भारतमाला प्रोजेक्ट का हिस्सा

262 किलोमीटर लंबा चेन्नई बेंगलुरु एक्सप्रेसवे औद्योगिक गलियारे का हिस्सा है, जिसके पूरा होने पर दोनों दक्षिणी मेगासिटीज के बीच यात्रा का समय अब 5-6 घंटे से कम होकर दो घंटे 30 मिनट हो जाने की उम्मीद है। भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे इस एक्सप्रसवे के निर्माण में 16700 करोड़ का खर्च होगा।

End of Feed