देश

Pushpa 2 Stampede Case: अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने दी राहत, भगदड़ मामले में मिली जमानत

Pushpa 2 Stampede Case: संध्या थिएटर में भगदड़ की घटना मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने जमानत दे दी। बता दें 04 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और 1 बच्चा घायरल हो गया था।

Image

अल्लू अर्जुन

Photo : Twitter

Pushpa 2 Stampede Case: संध्या थिएटर में भगदड़ की घटना मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने नियमित जमानत दी। बता दें 04 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और 1 बच्चा घायरल हो गया था।

कब हुई थी गिरफ्तारी?

भगदड़ मामले में शहर की पुलिस ने अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मामला तेलंगाना हाई कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने अभिनेता को अस्थायी जमानत दे दी।

बता दें कि अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत याचिका पर नामपल्ली कोर्ट ने 27 दिसंबर को सुनवाई की थी। लेकिन, पुलिस ने जमानत याचिका पर जवाबी दलीलें दाखिल करने के लिए समय मांगा था, इसलिए कोर्ट ने सुनवाई 30 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी थी। इसके बाद 30 दिसंबर को कोर्ट ने याचिकाकर्ता की दलील और पुलिस द्वारा दायर जवाबी दलीलें सुनी और फिर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसे आज सुनाया गया।

अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में दर्ज मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। अभिनेता को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद उनके वकीलों ने हाई कोर्ट में अपील की, जहां से उन्हें उसी दिन अंतरिम जमानत मिल गई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article