बहराइच हिंसा : 26 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 87 पकड़े गये; मुख्य आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी

Bahraich Violence: बहराइच में 13-14 अक्टूबर को विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित 23 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा दिया है।

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की महाराजगंज सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 26 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की गिरफ्तारियों को मिलाकर अब तक दोनों समुदायों के कुल 87 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात तक पुलिस ने राम गोपाल मिश्र हत्याकांड के छह अभियुक्तों सहित कुल 61 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें बृहस्पतिवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए सरफराज व तालिम भी शामिल हैं। शुक्रवार को जिले की सभी मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

Bahraich Violence

बहराइच हिंसा में अब तक कुल 87 आरोपी पकड़े गये

महाराजगंज बाजार में अब भी पुलिस बल तैनात

जिले के सभी बाजारों में शाम को चहल पहल व आवागमन शुरू हो गया है। बहराइच शहर में कुछ धार्मिक जुलूस भी निकले हैं, जिससे अमन चैन कायम होने की पुष्टि होती दिख रही है। हलांकि तनाव का सबब बने महाराजगंज बाजार में अब भी रौनक वापस नहीं लौटी है। यहां मकानों पर ध्वस्तीकरण नोटिस चस्पा होने से बुलडोजर कार्यवाही की आशंका में लोग सहमे हुए हैं।

End of Feed