RRTS Station: दिल्ली-मेरठ रैपिड मेट्रो के RRTS स्टेशन्स पर AI चेक करेगा आपका सामान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2023, 09:02 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर 'रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इस मार्ग पर यात्री सेवाएं शनिवार सुबह छह बजे से शुरू हो जाएंगी।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशनों पर सामान की जांच के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे प्रतिबंधित या निषिद्ध सामान की पहचान होने पर सुरक्षा कर्मियों को चौकन्ना किया जा सकेगा। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

RAPID RAIL

स्टेशनों पर सामान जांच प्रणाली AI-संचालित प्रौद्योगिकी से युक्त होगी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में आरआरटीएस के सभी स्टेशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल को सौंपी है और प्राथमिकता वाले खंड के स्टेशनों पर सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गयी है।'

End of Feed