बागेश्वर बाबा से एक कदम आगे है यह शख्स? एंकर के बताने से पहले ही लिख कर सामने रख दिए जवाब; देखिए वीडियो

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 23, 2023, 09:25 PM IST

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री अपने चमत्कार को लेकर काफी चर्चा में आ गए हैं। जहां कई लोग उनके चमत्कार को सही बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे अंधविश्वास का नाम दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के शो में बागेश्वर बाबा की तरह माइंड रीडर अक्षय लक्ष्मण ने भी चमत्कार करके दिखा दिया। जिसे देखकर एंकर भी हैरान रह गए। देखिए पूरा वीडियो..

इन दिनों अपने चमत्कारों को लेकर बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री काफी चर्चा में हैं। उनके कई लाइव टेस्ट भी सामने आ चुके हैं। हालांकि वो अपने चमत्कारों को लेकर सवालों के घेरे में भी हैं। कुछ लोग उनके चमत्कार को सही बता रहे हैं तो कुछ लोग अंधविश्वास का नाम दे रहे हैं। वहीं कुछ माइंड रीडर, बागेश्वर बाबा की तरह की चमत्कार दिखा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत के राष्ट्रवाद शो में माइंड रीडर अक्षय लक्ष्मण ने ऐसा चमत्कार कर दिखाया, जिसे बागेश्वर बाबा के चमत्कार से एक कदम आगे भी माना जा सकता है। अक्षय ने एंकर राकेश पाण्डेय से पूछे गए सवालों के जवाब से पहले ही माइंड रीड करके जवाब को एक बक्से में लिखकर रख दिया। उसके बाद उसने एंकर से सवाल पूछा और उसका जवाब मिलने के बाद सबके सामने अपना बक्सा खोल दिया। बक्से से निकले जवाब और एंकर के जवाब दोनों एक निकले।

End of Feed