VIP कल्चर छोड़ ट्रेन के सफर पर निकले बाबा बागेश्वर! पीएम मोदी की अपील से हुए प्रेरित; सादगी देख सहयात्री हैरान

Dhirendra Krishna Shastri Promoting Public Transport: भारी सुरक्षा घेरे और चमचमाती गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ चलने वाले बाबा बागेश्वर ने इस बार सारा तामझाम छोड़ दिया और आम यात्रियों की तरह ट्रेन में सफर किया।

Baba Bageshwar Train Journey Video: भगवान हनुमान के नाम के प्रचारक व कथाओं से देश-दुनिया में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बेहद सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। भारी सुरक्षा घेरे और चमचमाती गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ चलने वाले बाबा बागेश्वर ने इस बार सारा तामझाम छोड़ दिया और आम यात्रियों की तरह ट्रेन में सफर किया। बताया जा रहा है कि बाबा बागेश्वर का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक खास अपील से प्रेरित है।

VIP कल्चर छोड़ ट्रेन के सफर पर निकले बाबा बागेश्वर! पीएम मोदी की अपील से हुए प्रेरित; सादगी देख सहयात्री हैरान

VIP कल्चर छोड़ ट्रेन के सफर पर निकले बाबा बागेश्वर! पीएम मोदी की अपील से हुए प्रेरित; सादगी देख सहयात्री हैरान

साधना और कथा के बाद दिल्ली से झांसी तक का सफर

मिली जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाल ही में उत्तराखंड के पवित्र बद्रीनाथ धाम में थे। वहां उन्होंने अपनी 21 दिवसीय कठिन साधना और 5 दिवसीय श्री सत्यनारायण कथा को संपन्न किया। कथा के समापन के बाद वे सड़क मार्ग से देहरादून होते हुए देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे।

End of Feed