देश

Earthquake Today: जून के पहले दिन ही भारत के 4 राज्यों में आया भूकंप, पाकिस्तान में भी 4.0 की तीव्रता से हिली धरती

Earthquake Today in India 1 June 2026: भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप? भारत में आज चार राज्यों में भूकंप के झटके लगे हैं। जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है। पाकिस्तान में भी भूकंप आया है।

Image

आज भारत में कहां-कहां आया भूकंप

Earthquake Today in India 1 June 2026: भारत में जून महीने की पहली तारीख को ही चार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। National Center for Seismology की डेटा के अनुसार आज रात से लेकर सुबह तक में एक के बाद एक चार बार भूकंप ने भारत को हिलाया है। देश उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर और असम में भूकंप आया है। जिसमें असम में सबसे तेज 3.5 की तीव्रता से झटके लगे हैं। इन भूकंपों में जानमाल का क्या नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं है।

भारत में 1 जून को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on June 1)

कहां-कहां आया भूकंप?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
उत्तराखंड2.607:29:245 KMपिथौरागढ़
असम3.504:44:3710 KMकामरूप
सिक्किम2.403:04:325 KMगंगटोक
मणिपुर3.200:51:0650 KMउखरुल

दुनिया में 1 जून को कहां भूकंप आया? (June 1 Tremors Worldwide)

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज तेज भूकंप के झटके लगे हैं। पाकिस्तान में रात को 2 बजे के बाद 4.0 की तीव्रता से भूकंप आया है। United States Geological Survey (USGC) के अनुसार इसके अलावा जापान, ईस्टर द्वीप के दक्षिणपूर्व, अमेरिका, प्यूर्टो रिको में भूकंप आया है।

दुनिया में कहां आया भूकंप?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
जापान4.409:28:03 AM10 KMइज़ू द्वीप समूह
ईस्टर द्वीप4.909:10:11 AM10 KM35.362°S 104.659°W
अमेरिका3.406:03:28 AM34 KMवर्जिन द्वीप समूह
प्यूर्टो रिको3.404:59:48 AM10 KMरिनकॉन
पाकिस्तान4.002:42:51 AM80 KM34.770, 71.335

पृथ्वी पर हर साल कितने भूकंप आते हैं?

दुनिया भर में हर साल आने वाले कुल भूकंपों की संख्या लगभग पांच लाख होती है, लेकिन इनमें से ज्यादातर भूकंप इतने हल्के और कम तीव्रता के होते हैं कि आम इंसानों को इनका पता भी नहीं चलता। पृथ्वी के भीतर होने वाली इन सूक्ष्म हलचलों को केवल वैज्ञानिकों के बेहद संवेदनशील उपकरणों यानी सिस्मोमीटर द्वारा ही रिकॉर्ड किया जा सकता है। अगर केवल उन भूकंपों की बात की जाए जिन्हें लोग स्पष्ट रूप से महसूस कर पाते हैं, तो उनकी संख्या सालाना करीब एक लाख होती है। इनमें से भी बेहद कम, यानी लगभग सौ भूकंप ही ऐसे होते हैं जो जमीन पर किसी तरह का नुकसान या तबाही मचाने की क्षमता रखते हैं।

अगर व्यापक तबाही लाने वाले बड़े और विनाशकारी भूकंपों की बात करें, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर सात या उससे अधिक होती है, तो पूरी दुनिया में साल भर में औसतन ऐसे केवल सोलह भूकंप आने की आशंका रहती है। इन सोलह बड़े भूकंपों में से लगभग पंद्रह भूकंप सात से सात दशमलव नौ तीव्रता के बीच के होते हैं, जबकि कम से कम एक भूकंप आठ या उससे अधिक की भीषण तीव्रता वाला होता है। इस प्रकार, हालांकि हमारी पृथ्वी के भीतर टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से रोजाना हजारों छोटे-मोटे झटके पैदा होते रहते हैं, लेकिन बड़े और जान-माल को नुकसान पहुंचाने वाले विनाशकारी भूकंप साल भर में गिने-चुने ही दर्ज किए जाते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें