देश

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी को मारने में लॉरेंस विश्नोई गैंग के शामिल होने का खुलासा!, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर-Video

Baba Siddique Murder Update: एनसीपी के बड़े नेता बाबा सिद्धीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, सूत्रों के हवाले से इस हत्या पर अपडेट आ रहा है कि बाबा सिद्दीकी को मारने का चार लोगों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था, बताया जा रहा है शूटरों ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के शामिल होने का खुलासा किया है।

Image

बाबा सिद्दीकी की हत्या में आ रहे नए अपडेट

KEY HIGHLIGHTS
  • सूत्रों के हवाले से खबर कि 4 लोगों को बाबा सिद्दीकी की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था
  • बताते हैं कि 2 सितंबर से आरोपी कुर्ला में किराए पर रह रहे थे
  • बताया जा रहा है कि 2 लाख की डील में से 50-50 हजार बांटने वाले थे

Baba Siddique Murder Latest News: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम को उनके बेटे के दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या (Baba Siddique Murder) कर दी गई। पेट और सीने में गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गोली लगने से उनकी मौत हो गई, इस मामले में जो अपडेट सूत्रों के हवाले से सामने आ रहा है उसके मुताबिक चार लोगों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। शूटर (Shooter) का बड़ा कबूलनामा सामने आ रहा है, बताया जा रहा है शूटरों ने लॉरेंस विश्नोई गैंग (Lawrence Gang) के शामिल होने का खुलासा किया है।

बताते हैं कि 2 सितंबर से आरोपी कुर्ला में किराए पर रह रहे थे इस कमरे का प्रति माह 14 हजार किराया दिया गया, बताया जा रहा है कि

2 लाख की डील में से 50-50 हजार बांटने वाले थे।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद शक की सुई साबरमती जेल में बन्द लॉरेश विश्नोई (lawrence bishnoi) पर भी घूम रही है, गौर हो कि बाबा सिद्दीकी सलमान खान के बेहद करीबी थे।

पंजाब की जेल में बंद रहने के दौरान ये तीनों शूटर संपर्क में आए थे!

कहा जा रहा है कि पंजाब की जेल में बंद रहने के दौरान ये तीनों शूटर संपर्क में आए थे, तीनों बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य के संपर्क में आए जो पहले से ही जेल में था वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच की तीन टीमें मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली भेजी गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक यूपी और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। उनकी हत्या में शामिल तीसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी सुपारी किलर हैं हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है, सूत्रों के अनुसार आरोपी पिछले 25-30 दिनों से उस इलाके की रेकी भी कर रहे थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article