Baba Siddique: कोरोना महामारी के दौरान बाबा सिद्दीकी ने बटोरी थी तारीफ, बॉलीवुड में भी थी अच्छी पैठ

Baba Siddique: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम को उनके बेटे के दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड सितारों के बीच काफी लोकप्रिय थे और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने पीड़ितों की विभिन्न प्रकार से सेवाएं करके काफी तारीफ बटोरी थी।

Baba Siddique: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के खेरनगर इलाके में अपराधियों की गोली का शिकार हुए पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड सितारों के बीच काफी लोकप्रिय थे और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने पीड़ितों की विभिन्न प्रकार से सेवाएं करके काफी तारीफ बटोरी थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। देश में जब कोविड-19 का प्रकोप चरम पर था तो 66-वर्षीय राकांपा नेता ने जरूरतमंद मरीजों के लिए उन दवाओं की व्यवस्था की थी, जिनकी बड़े पैमाने पर आवश्यकता थी।

Baba Siddique

बॉलीवुड में थी बाबा सिद्दीकी की अच्छी पैठ

भव्य इफ्तार का आयोजन करने के लिए बाबा सिद्दीकी थे फेमस

सिद्दीकी रमजान के महीने में भव्य इफ्तार का आयोजन करने के लिए भी जाने जाते थे। इसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध सितारे शामिल होते थे। सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी को सलमान खान, शाहरुख खान और संजय दत्त सहित बॉलीवुड के कई सितारों के करीबी के रूप में भी जाना जाता था। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी वर्तमान में मुंबई से कांग्रेस के विधायक हैं। सिद्दीकी इस साल फरवरी में कांग्रेस से नाता तोड़कर राकांपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने सबसे पुरानी पार्टी को छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया था, हालांकि केवल इतना कहा था कि कुछ बातें अनकही ही रहना बेहतर है।

End of Feed