देश

आरोपी पिछले 1 महीने से कर रहे थे इलाके की रेकी, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में क्राइम ब्रांच का दावा

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम को उनके बेटे के दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बीच मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी उस इलाके की पिछले 1 महीने से रेकी कर रहे थे, जहां पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई।

Image

आरोपी 1 महीने से कर रहे थे इलाके की रेकी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Baba Siddique: अजीत पवार गुट वाली एनसीपी के बड़े नेता बाबा सिद्धीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में उन पर दो से तीन राउंड फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालात में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बाबा सिद्धीकी की मौत हो गई। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज हत्याकांड उस वक्त हुआ जब बाबा सिद्धीकी अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित ऑफिस गए हुए थे। इसी दौरान तीन लोगों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दो से तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोली बाबा सिद्दीकी के पेट और एक सीने में लगी।

आरोपी पिछले 1 महीने से कर रहे थे इलाके की रेकी

जानकारी के मुताबिक, घटना तकरीबन रात 9:15 बजे हुई थी। घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है और मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचना शुरू हो गए हैं। पुलिस सूत्रों की ओर से बताया गया है कि घटना में अभी तक 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में तीन हमलावर शामिल थे। पुलिस ने हमले का मकसद जानने तथा जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस बीच जांच में जुटी मुंबई पुलिस की क्राइम् ब्रांच ने जानकारी दी है कि आरोपी पिछले 1 महीने इलाके की रेकी कर रहे थे, जहां पर बाबा सिद्धीकी को गोली गई।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें