खुली हवा में सांस भी नहीं ले पाए आजम खान! जेल से बाहर आते ही उठा ले गई ईडी; PMLA कोर्ट में करेगी पेश

Azam Khan Released: हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आजम खान शनिवार की शाम रामपुर जेल से रिहा हुए। आजम खान जैसे ही जेल से बाहर आए, ठीक वैसे ही ईडी की टीम उन्हें अपने साथ ले गए।

Azam Khan Released: हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान शनिवार की शाम रामपुर जेल से रिहा हुए। हालांकि, जेल से बाहर आते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम आजम खान को अपने साथ ले गई।

Azam Khan

आजम खान

ED कर रही थी इंतजार

बताया जा रहा है कि रामपुर जेल के बाहर ईडी की एक टीम पहले से ही आजम खान का इंतजार कर रही थी। जैसे ही आजम खान जेल से बाहर निकले वहां पर भारी भीड़ के बीच ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया। ईडी ने एक बयान जारी कर बताया कि हमने आजम खान को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी से जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और गाजियाबाद स्थित पीएमएलए (PMLA) अदालत में पेश किया जाएगा।

End of Feed