आजम खान और उनके परिवार को झटका, कोर्ट ने खारिज की अपील; 7 साल की सजा बरकरार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2023, 04:20 PM IST

Azam Khan Fake Birth Certificate Case: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को अदालत से झटका लगा है। अदालत ने तीनों की अपील खारिज कर दी। आजम, तंजीम और अब्दुल्ला को 7 साल की सजा सुनाई गई है।

Samajwadi Party News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आजम परिवार की अपील की खारिज कर दी है। जन्म प्रमाणपत्र के मामले में मिली 7-7 साल की सजा के खिलाफ तीनों ने अपील डाली थी, जिसे MP MLA सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया।

Azam Khan Family in Jail.

आजम खान के परिवार की अपील कोर्ट ने की खारिज।

पड़ोसी पर जानलेवा हमले के मामले में बरी

इसी साल 18 अक्टूबर 2023 को अदालत ने आजम, तंजीम, अब्दुल्ला को 7 साल की सजा सुनाई है। मामला अब्दुल्ला आजम खान का दो बार जन्म प्रमाण पत्र जारी होने से जुड़ा है। इस मामले में आजम खान सीतापुर, अब्दुल्ला आजम हरदोई और तंजीम फातिमा रामपुर जेल में बंद हैं। वहीं पड़ोसी पर जानलेवा हमले के मामले में आजम खान, अब्दुल्ला आजम, आजम खान के भाई और भतीजा को बरी कर दिया गया है।

End of Feed