कुछ ही दिनों में दिल्ली को मिलेगी आयुष्मान भारत स्कीम की सौगात, इस दिन होगा NHA के साथ अहम समझौता

इस योजना को लागू करना दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रमुख वादों में से एक था। पिछली आप सरकार ने अपनी खुद की योजना तैयार की थी और एबी-पीएमजेएवाई को लागू करने से इनकार कर दिया था।

Ayushman Bharat scheme in Delhi: दिल्ली के निवासियों को कुछ ही दिनों में आयुष्मान भारत स्कीम की सुविधाएं मिलने लगेंगी। दिल्ली सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लागू करने के लिए 18 मार्च को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (National Health Authority) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए पूरी तरह तैयार है, आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Ayushman bharat

आयुष्मान भारत स्कीम

35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा दिल्ली

इसके साथ ही, दिल्ली स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने वाला 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा। पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य रहेगा जिसने इस योजना को नहीं अपनाया है। सूत्रों ने बताया कि 18 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और पांच परिवारों को एबी-पीएमजेएवाई कार्ड दिए जाएंगे, जिससे वे इस योजना के लाभार्थी बन जाएंगे।

End of Feed