Chennai News: चेन्नई में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को चेन्नई में एक ही परिवार के दो किशोर बेटों समेत चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर-वकील दंपति और उनके दो बेटों के शव दो अलग-अलग कमरों में मिले। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी हो।
घटना तब प्रकाश में आई जब डॉक्टर का ड्राइवर आज काम पर आया और संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो डॉक्टर बालामुरुगन (52) और उनकी पत्नी सुमति (47) एक कमरे में और उनके बेटे अन्ना नगर स्थित घर के दूसरे कमरे में मृत पाए गए। थिरुमंगलम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसे संदेह है कि परिवार ने बढ़ते कर्ज के कारण आत्महत्या है। आगे की जांच जारी है।
