अस्पतालों में और जल्दी होगा OPD रजिस्ट्रेशन! चालू हुई यह सेवा, जानें- कैसे करेगी काम?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 09:42 AM IST

अपने टोकन नंबर के अनुसार, मरीज पंजीकरण काउंटर पर जा सकते हैं और सीधे डॉक्टर से परामर्श के लिए अपनी आउट पेशेंट पर्ची (ओपी स्लिप) प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि उनका विवरण पंजीकरण काउंटर पर पहले से मौजूद है।

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) अपनी प्रमुख योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत नई दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और श्रीमती सुचेता कृपलानी हॉस्पिटल (एसएसकेपी) के नए ओपीडी ब्लॉक में तेजी से ओपीडी पंजीकरण सेवा के लिए एक पायलट शुरू कर रहा है। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार (छह अक्टूबर, 2022) को दी।

opd

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

बयान में बताया गया कि यह सेवा पुराने और साथ ही नए रोगियों को केवल एक क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करने और अस्पताल के साथ अपने डेमोग्राफिक डिटेल जैसे नाम, पिता का नाम, आयु, लिंग, पता, मोबाइल नंबर आदि शेयर करने की अनुमति देती है।

End of Feed