Ayodhya ka Mausam kaisa Rahega, IMD Ayodhya Weather Update: समूचा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चपेट में है। मौसम का असर लोगों की दैनिक दिनचर्या पर पड़ा है। ठंड के इस दौर में ही 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के बालस्वरूप राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस दिन अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित करीब 8000 अतिथि जुट रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में मौसम कैसा रहेगा, इसे हर कोई जानना चाहता है। अयोध्या के मौसम पर ताजा जानकारी और हर अपडेट देने के लिए भारतीय मौसम विभाग ने अलग से तैयारी की है।
अयोध्या में 22 जनवरी को धूप निकल सकती है।
वेब पेज पर 23 जनवरी तक मौसम का अपडेट (Ayodhya Ka Mausam)
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए केवल चार दिन शेष रहने पर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए एक अलग से वेबपेज लॉन्च किया। इस पेज पर अयोध्या और उसके आस पास के इलाके की मौसम अपडेट लोगों को मिलेगी। इस वेब पेज पर अयोध्या और उसके आस-पास के इलाके के लिए 23 जनवरी तक मौसम का अपडेट दिया गया है।
इस लिंक पर देखिए अयोध्या के मौसम का अपडेट https://mausam.imd.gov.in/ayodhya/
बारिश और धुंध का अनुमान नहीं (Ayodhya Weather Forecast)
इस वेब पेज के मुताबिक 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मौसम के साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। इस अनुमान में 22 जनवरी यानी सोमवार को बारिश न होने और धुंध न छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन धूप निकलने के का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में सुबह तो कोहरा होगा। धीरे-धीरे यह कम होना शुरू हो जाएगा। गुरुवार को अयोध्या में दोपहर बाद हल्की धूप हुई।
22 को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहने का अनुमान ( Ayodhya Temperature Prediction)
आईएमडी के अनुसार, 22 जनवरी को मुख्य अभिषेक समारोह के दिन न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच गुरुवार को अयोध्या का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अयोध्या में 21 को धूंध छाए रहने का अनुमान (Ayodhya Fog Forecast)
प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले यानी 21 जनवरी की अगर बात करें तो इस दिन आकाश में धुंध छायी रह सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक इस दिन बारिश होने की उम्मीद नहीं है।
