Ayodhya Ram Mandir: पांच वर्ष के बालक का स्वरूप... जानिए कैसी है श्री रामलला की मूर्ति

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2024, 10:18 AM IST

Ram Mandir News: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच रामलला की मूर्ति को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी सामने आई है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने ट्वीट करके आकर्षक मूर्ति के बारे में बताया है।

Ayodhya Ram Mandir Update: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने ये बताया है कि भगवान श्रीराम की मूर्ति कैसी है? राम मंदिर के लिए सालों पुराना संघर्ष का परिणाम अब आ चुका है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

Ramlala Idol

कैसी होगी रामलला की मूर्ति?

कैसी होगी अयोध्या में रामलला की मूर्ति?

चंपत राय ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो रामलला की मूर्ति के बारे में जानकारी देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये मूर्ति 51 इंच लंबी, काले पत्थर की और बेहद आकर्षक होगी। उन्होंने अपने वीडियो का कैप्शन दिया है, 'भगवान श्री रामलला की जो मूर्ति बनी है, वह पाँच वर्ष के बालक का स्वरूप है। मूर्ति 51 इंच की है, काले पत्थर की है, और बहुत ही आकर्षक बनी है।'

End of Feed