राम मंदिर पर गरमाई सियासत, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने मुसलमानों पर कही ये बड़ी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 7, 2024, 01:53 PM IST

Politics On Ram Mandir: शाहनवाज हुसैन ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा और आरएसएस पर बयानबाजी में विपक्ष 'राम' के भी खिलाफ है। हुसैन ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुस्लिम पक्ष की तरफ से कोई बयानबाजी नही हो रही है। सब विपक्ष की ओर से हो रहा है।

Ram Mandir News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर मुसलमानों की तरफ से तो कोई नकारात्‍मक बयान नहीं आया लेकिन विपक्षी दल राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करते-करते 'राम जी' के भी खिलाफ हो गये।

Ayodhya Ram Mandir Shahnawaz Hussain

विपक्षी दलों पर शाहनवाज हुसैन ने साधा निशाना।

राम के नाम छिड़ा पर सियासी घमासान

बलिया जिले के सिकंदरपुर में भाजपा जिलाध्‍यक्ष संजय यादव के निवास पर शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, 'राम मंदिर के निर्माण से पूर्वांचल की पूरी तस्वीर बदल जायेगी। विकास से तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेगी।' उन्‍होंने कहा, 'जब 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होगा, उसके बाद देश-विदेश के लोग आते रहेंगे, तब भी भीड़ कम नहीं होगी। इतना अद्भुत मंदिर बन रहा है, जिसको देखने के लिए भी लोग आयेंगे, दर्शन करने तो आयेंगे ही।'

End of Feed