Ayodhya Deepotsav 2024: रामनगरी अयोध्या में 25 लाख से अधिक दीए जलाने की तैयारी, बनेगा विश्व रिकार्ड

Ayodhya Deepotsav 2024: भगवान राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जी लायी जा रही है, 55 घाटों पर दीप प्रज्वलन के जरिए दिखेगी दिव्य आभा, 90 हजार लीटर तेल का इस्तेमाल होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  1. रामनगरी अयोध्या में छोटी दीपावली पर 55 घाटों पर 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित होंगे
  2. डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने 30 हजार स्वयंसेवकों को लगाने की तैयारी की है
  3. जिनकी मदद से सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अयोध्या धाम का नाम दर्ज होगा

Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में प्रभु रामलला के नव मंदिर में विराजित होने के बाद पहली दीपावली बेहद भव्य और दिव्य होने जा रही है। सीएम योगी के कुशल मार्गदर्शन में में सकल विश्व में एक यूनीक इवेंट के तौर पर अपनी पहचान बना चुके अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में इस बार भी नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी है। रामनगरी में छोटी दीपावली पर 55 घाटों पर 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित होंगे जिसकी अगुआई खुद डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल कर रही हैं।

Ayodhya Deepotsav 2024

अयोध्या में 25 लाख से अधिक दीए जलाने की तैयारी की जा रही है

उनके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 हजार स्वयंसेवकों को लगाने की तैयारी की है, जिनकी मदद से सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अयोध्या धाम का नाम दर्ज होगा। खास बात ये है कि 25 लाख दीए जलाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 28 लाख दीए बिछाये जाएंगे।

End of Feed