लखनऊ

Ayodhya Ramlala Darshan: अयोध्या में रामलला के दर्शन का बदला समय, देखें नया टाइम टेबल

Ayodhya Ramlala Darshan: अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर नया समय सारिणी जारी किया गया है। अब से इसी टाइमिंग के हिसाब श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Ayodhya Ramlala Darshan: अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन को लेकर टाइमिंग में बदलाव किया गया है। यह बदलाव आज से यानी एक अक्टूबर से हुआ है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने श्रीराम लला के दर्शन-आरती की नई समय सारिणी जारी की है। अब सुबह साढ़े चार से 4.40 मंगला आरती, 4.40 से 6.30 पट बंद, अभिषेक श्रृंगार आदि किया जाएगा। इसके बाद 6.30 बजे श्रृंगार आरती होगी।

कब से कब तक होगी आरती?

श्री राम लला तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि आरती के बाद सुबह सात बजे डी-वन से प्रवेश प्रारंभ, सात से नौ तक दर्शन, नौ बजे पांच मिनट को बालभोग के लिए पट बंद होगा। इसके बाद फिर 11.45 तक लगातार दर्शन होगा।

कब कर सकेंगे दर्शन?

वहीं, 11.45 से 12 बजे तक पट बंद रहेगा। इस दौरान राजभोग और भोग आरती किया जाएगा। 12.15 बजे डी-वन से प्रवेश बंद 12.30 तक दर्शन, इसके बाद इसके शयन हेतु आधा घंटा पट बंद रहेगा। फिर दोपहर डेढ़ बजे डी-वन से प्रवेश प्रारंभ, देव उत्थान और भोग आरती के बाद चार बजे तक दर्शन, फिर नैवेद्य हेतु पांच मिनट के लिए कपाट बंद होने के बाद 6.45 तक दर्शन। इसके बाद मिनट के लिए पट बंद भोग लगेगा।

रात साढ़े नौ तक होगा दर्शन

इसके बाद सात बजे संध्या आरती के बाद साढ़े आठ बजे तक दर्शन, नौ बजे डी-वन से प्रवेश बंद, 9.15 से 9.30 तक पट बंद भोग, 9.30 से 9.45 तक शयन आरती, 9.45 से 4.30 तक पट बंद शयन रहेगा। इसको लेकर चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दर्शन हेतु समय सारणी में बदलाव किया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article