Axis My India Exit Poll: जम्मू-कश्मीर में बहुमत के करीब NC-कांग्रेस, समर्थन की बैसाखी की पड़ सकती है जरूरत

Axis My India ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर सभी 90 सीटों का Exit Poll जारी कर दिया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस और एनसी का गठबंधन राज्य में सबसे बड़े गठबंधन के रूप में सामने आ सकता है। लेकिन आशंका है कि यह गठबंधन बहुमत से दूर रह सकता है, ऐसे में उन्हें समर्थन की बैसाखी की जरूरत पड़ सकती है।

Axis My India Exit Poll Result: आज हरियाणा में मतदान समाप्त होते ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल सामने आए। एक्सिस माई इंडिया ने भी इन दोंनों राज्यों के लिए एग्जिट पोल किए। हालांकि, बता दें कि असली परिणाम के लिए आपको 8 अक्टूबर को ही सामने आएंगे। एक्सिस माई इंडिया ने जम्मू-कश्मीर के चुनावों को लेकर YouTube पर अपने आंकड़े सामने रखे। चलिए जानते हैं एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार जम्मू-कश्मीर में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी।

Jammu Kashmir Axis my india exit poll.

जम्मू-कश्मीर का एग्जिट पोल

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में साफ देखा जा सकता है कि भाजपा को जम्मू-कश्मीर में 24 से 34 सीटें तक मिल सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को जम्मू क्षेत्र में बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, घाटी में पार्टी जेकेएनसी और कांग्रेस के सामने कहीं नहीं टिकते।

End of Feed