Kedarnath Avalanche: केदारनाथ के पहाड़ों पर हिमस्खलन, उठता रहा बर्फ का धुंआ, Video देखकर सहमे लोग

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 8, 2023, 07:53 PM IST

Kedarnath Avalanche Video: केदारनाथ के पहाड़ों पर हिमस्खलन हुआ है, इसका वीडियो देखकर लोग सहम गए हैं, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है।

लोगों की आस्था के केंद्र केदारनाथ धाम से हिमस्खलन (Kedarnath Avalanche) की खबर सामने आई है, इस दौरान बर्फ का एक बहुत बड़ा हिस्सा नीचे की ओर गिरता नजर आया वहीं साथ ही तेज आवाज भी सुनाई दे रही थी, इसका वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो बर्फ की आंधी जैसी चल रही हो।

हिमस्खलन की ये जगह केदारनाथ मंदिर से करीब 4 किमी पीछे बताई गई है, हिमस्खलन के बाद बर्फ का एक बहुत बड़ा हिस्सा नीचे की ओर गिरता दिखा, इस घटना मे फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed