देश

'नहीं संभल रहे अबू आजमी तो सपा उन्हें UP भेज दे, बाकी उपचार हम करवा देंगे', विधानसभा में गरजे CM योगी

Abu Azami: मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ कर घिरे समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा हमला बोला है। सीएम योगी ने बुधवार को कहा कि 'सपा अपने इस विधायक को अगर संभाल नहीं पा रही तो उन्हें यूपी भेज दे, बाकी का उपचार हम करवा देंगे।'

Image

यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ।

Abu Azami: मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ कर घिरे समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा हमला बोला है। सीएम योगी ने बुधवार को कहा कि 'सपा अपने इस विधायक को अगर संभाल नहीं पा रही तो उन्हें यूपी भेज दे, बाकी का उपचार हम करवा देंगे।' सीएम योगी ने कहा कि जो व्यक्ति शिवाजी महाराज की परंपरा पर गर्व नहीं करता हो और निर्दयी, क्रूर और मंदिरों को तोड़ने वाले औरंगजेब को अपना आदर्श मानता हो उस व्यक्ति को भारत में रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि आजमी ने जो बयान दिया है, उसका खंडन सपा को करना चाहिए।

'उस कमबख्त को औरंगजेब अच्छा लगता है'

आजमी पर हमला बोलते हुए यूपी के सीएम ने आगे कहा कि 'समाजवादी का एक नेता है उस कमबख्त को औरंगजेब अच्छा लगता है, वह औरंगजेब को अपना आदर्श बताता है, हिम्मत है तो उसको पार्टी से बाहर करो। सपा को उस नेता को लेकर खंडन करना चाहिए,और पार्टी से निकाल देना चाहिए,नही तो उसे यहां बुलाइए। उत्तर प्रदेश ऐसे लोगो का उपचार अच्छे से करता है। डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि भारत की संस्कृति के भगवान राम कृष्ण व शंकर आधार है। आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों से दूर चली गई है, आज इन्होंने अपना आदर्श औरंगजेब को मान लिया है।औरंगजेब के पिता शाहजहां ने लिखा था कि खुदा करे ऐसी औलाद किसी को न दे।'

सीएम ने कहा कि औरंगजेब भारत की आस्था पर प्रहार करने वाला था,वो भारत का इस्लामीकरण करने आया था कोई भी सभ्य व्यक्ति अपनी औलाद का नाम औरंगजेब नही रखता।

अतिथियों का स्वागत करने के लिए प्रयागराज को धन्यवाद-सीएम

उन्होंने कहा कि 'मैं प्रयागराज और काशी के नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं जिन्होंने पूरे पचास दिन से ज्यादा अतिथियों/ श्रद्धालुओं का भरपूर स्वागत किया। कुंभ के बारे में चर्चा वही कर सकता है जिसने इस आयोजन में सहभाग किया होगा,वही चर्चा कर पाएगा। भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता में कहा कि मुझे जो जिस रूप में स्मरण करता है उसी रूप में मैं दिखाई देता हूं। इस आयोजन से उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था में साढ़े 3 लाख करोड़ से ज्यादा का लाभ होने का अनुमान है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें