Saif Ali Khan पर हुए हमले के बहाने उद्धव ने फडणवीस सरकार को घेरा, सामना में खोल दी पोल

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र में घमासान मचा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब विपक्ष सरकार पर हमला बोल रही है। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र सामना में सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है।

Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शिवसेना (UBT) ने भी महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस पर सैफ अली खान पर हुए हमले और कानून-व्यवस्था की राज्य में स्थिति को लेकर हमला बोला। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में सैफ अली खान पर हुए भीषण हमले को लेकर फडणवीस सरकार पर निशाना साधा गया। मुखपत्र सामना में कहा गया है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर बांद्रा की सबसे सुरक्षित बिल्डिंग में रहते हैं। फिर भी एक व्यक्ति अभिनेता के घर में घुस जाता है और उन पर हमला कर भाग जाता है। इसका मतलब है कि हमलावर सैफ और उनके परिवार से अनजान नहीं था। तो क्या सैफ पर हुए हमले को कानून व्यवस्था से जुड़ा माना जाए? इसे लेकर असमंजस की स्थिति है।

Mumbai

उद्धव ने फडणवीस सरकार को घेरा

पुलिस सैफ पर हुए अटैक की कर रही जांच- फडणवीस

मुखपत्र सामना में यह भी कहा गया है कि विपक्ष ने सैफ पर हमले पर सवाल उठाए तो मुख्यमंत्री फडणवीस ने दो टूक जवाब दिया। फडणवीस ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। हम दोषी को नहीं छोड़ेंगे। मुंबई को बेवजह बदनाम मत करो। उनका कुल मिलाकर रुख यह है कि मुंबई जैसे शहरों में ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन मुंबई में ऐसी घटनाएं हर दिन हो रही हैं और किसी को कानून का डर नहीं है। बैंक धोखाधड़ी और अन्य अपराधों का एक आरोपी फडणवीस के सागर बंगले में आता है और महागठबंधन की जीत के जश्न में फडणवीस को अपने कंधों पर उठा लेता है। फडणवीस उसे पेड़ा खिलाते हैं। वहीं, अपराधी सोशल मीडिया पर एक्टिव गजभाऊ नाम के मराठी व्यक्ति को उठाने की बात करता है और फडणवीस ऐसे दिखावा करते हैं जैसे कुछ हुआ ही न हो।

End of Feed