देश

Exclusive: लगातार सैफ से जुड़ी खबरों पर थी हमलावर की नजर, हेडफोन खरीदने गया था आरोपी...Saif Ali Khan केस की जांच में खुल रहे और राज

Saif Ali Khan Attacked Case Update: सूत्रों के मुताबिक, सैफ पर हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर ने कपड़े बदले और वो सुबह 7 बजे बांद्रा स्टेशन के पास दिखाई दिया। पुलिस को शक है कि हमलावर ये लगातार जानना चाहता था कि इस वारदात के बार में पुलिस क्या कर रही है या मीडिया को कितना और क्या कुछ पता है।

Image

हेडफोन खरीदने गया था आरोपी- पुलिस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Saif Ali Khan Attacked Case Update: सैफ अली खान पर हुए हमले में कई और राज सामने आ रहे है। ताजा जानकारी के मुताबिक, सैफ पर हमला करने वाला हमलावर इस वारदात को अंजाम देने के बाद हेडफोन खरीदने गया था ताकि वो सैफ से जुड़ी हर खबर पर अपनी नजर रख सके। सूत्रों के मुताबिक, सैफ पर हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर ने कपड़े बदले और वो सुबह 7 बजे बांद्रा स्टेशन के पास दिखाई दिया। सुबह 9 बजे उसने दादर स्टेशन के पास एक दुकान से हेडफोन खरीदा। सुबह 8 बजे तक सैफ पर हमले की खबर जंगल में आग की तरह फैल चुकी थी। ये बात हमलावर भी जनता था।

सैफ से जुड़ी खबरों को लाइव देखना और सुनना चाहता था आरोपी - पुलिस

पुलिस को शक है कि हमलावर ये लगातार जानना चाहता था कि इस वारदात के बार में पुलिस क्या कर रही है या मीडिया को कितना और क्या कुछ पता है इसके लिए वो मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सैफ से जुड़ी खबरों को लाइव देखना और सुनना चाहता था। लेकिन भीड़भाड़ में न्यूज देखने पर आस पास के लोगों का उसपर ध्यान जा सकता था और उसकी मुश्किलें बढ़ सकती थीं इसलिए वो एक हेडफोन खरीदना चाहता था ताकि बिना किसी को भनक लगे अपने और सैफ के बारे में न्यूज देख सके। हेडफोन खरीदने के बाद पुलिस को शक है कि उसने लंबी दूरी की ट्रेन पकड़कर मुंबई से बाहर फरार होने की कोशिश की और लगातार अपने बारे न्यूज देखता रहा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article