देश

पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस में पर हमला- दावा कर बोले BJP सांसद: गाड़ियों पर बरसाए गए पत्थर

पश्चिम बंगाल में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी मनाई गई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। हालांकि बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार ने दावा किया है कि कोलकाता में जुलूस में शामिल गाड़ी पर हमला हुआ है।

Image

कोलकाता में रामनवमी जुलूस पर हमला (फोटो-@DrSukantaBJP)

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर हमले का दावा किया गया है। बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार ने दावा किया है कि कोलकाता में एक रामनवमी जुलूस में शामिल गाड़ियों पर पथराव हुआ है। सांसद ने इसका वीडियो भी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

सुकांता मजूमदार का दावा

बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "रामनवमी जुलूस के वापस लौटने पर कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में हिंदू श्रद्धालुओं पर बर्बर हमला किया गया। भगवा झंडा ले जाने के कारण वाहनों पर पत्थर बरसाए गए। विंडशील्ड तोड़ दिए गए। अराजकता फैलाई गई। यह लक्षित हिंसा थी। और पुलिस कहाx थी? वहीं। देख रही थी। खामोश। रीढ़विहीन। निर्दोष हिंदुओं की रक्षा के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया। यह कायरतापूर्ण निष्क्रियता एक बात साबित करती है: रामनवमी के दौरान एकजुट बंगाली हिंदुओं की दहाड़ ने व्यवस्था को हिला दिया है। ममता की लाड़ली “शांति वाहिनी” शांतिपूर्ण नहीं है - वे घबराए हुए हैं। घबराए हुए हैं। डरे हुए हैं! यह जान लें: यह तो बस शुरुआत है। हम कोलकाता से वादा करते हैं - अगले साल, पार्क सर्कस से और भी बड़ा, जोरदार और शक्तिशाली रामनवमी जुलूस निकलेगा। और वही पुलिस वाले जो आज चुप रहे? वे हम पर फूल बरसाएंगे। इन शब्दों को याद रखें।"

कोलकाता पुलिस ने क्या कहा

कोलकाता पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि पार्क सर्कस में हुई कथित घटना के संदर्भ में यह स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी, न ही इलाके में ऐसा कोई जुलूस हुआ था। वाहन को नुकसान पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर व्यवस्था बहाल की। मामले की जांच के लिए मामला दर्ज किया जा रहा है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें