ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में समाया, भारतीय चालक दल का क्या हुआ?

MEA ने कहा, ओमान तट के पास कल भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है। हम इस बात की निंदा करते हैं कि कमर्शियल जहाजों और नागरिक नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

Indian-Flagged Ship Attacked: देवभूमि द्वारका जिले के सलाया बंदर से जुड़े भारतीय ध्वज वाले मालवाहक जहाज ‘MSV हाजी अली’ के ओमान के समुद्री क्षेत्र में डूबने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहाज पर ड्रोन या रॉकेट जैसी किसी विस्फोटक वस्तु के टकराने से आग लग गई, जिसके बाद जहाज समुद्र में डूब गया। राहत की बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी 14 भारतीय खलासियों को ओमान कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया।

ship India sank near oman

ओमान तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ‘MSV हाजी अली’ (रजिस्ट्रेशन नंबर BDI-1492) 5 मई 2026 को सोमालिया के बरबेरा पोर्ट से पशुधन लेकर संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह पोर्ट के लिए रवाना हुआ था। जहाज पर कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें एक टंडेल और 13 क्रू सदस्य शामिल थे। जहाज के टंडेल की पहचान हमीद हाजीअब्दुल संघार के रूप में हुई है।

End of Feed