देश

डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाना निंदनीय, PM मोदी ने कहा-लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं

भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं।

Image

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला

Photo : Twitter

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में शनिवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलने से डोनाल्ड घायल हो गए। उन्हें कान के पास चोट आई है, जिससे वे खून से लथपथ हो गए। उन्हें तुरंत मंच से नीचे उतारकर लाया गया। हालांकि, हमलावर के बारे में खबर है कि उसे भी गोली मारकर ढेर कर दिया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शूटर की ओर से गोली चलने का सीन दिख रहा है। इधर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।

छत से शूटर ने चलाई गोली

BBO न्यूज ने घटना का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शूटर ने किस जगह से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला किया गया है। रैली स्थान से सटी इमारत की छत से शूटर ने गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली पूर्व राष्ट्रपति को छूकर निकल गई, वरना एक बड़ी घटना घट सकती थी। गोलीबारी के तुरंत बाद रैली में भगदड़ मच गई और आनन-फानन में ट्रंप को मंच से नीचे उतारा गया। इस घटना में ट्रंप को चोट आई है। उनके कान के नीचले हिस्से में गोली लगी है। उनका इलाज किया जा रहा है।

शूटर की गोली मारकर हत्या

हलांकि, ट्रंप के सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस ने शूटर की गोली मारकर हत्या कर दी। बीबीसी के हवाले से पता चला है कि कुछ मिनट पहले शूटर को राइफल के साथ छत पर टहलते देखा गया था, जबकि पुलिस और सीक्रेट सर्विस ने देखे जाने के बाद भी अनदेखा कर दिया। फिलहाल, घटना के बारे जांच चल रही है। आखिर वो कौन था जो ट्रंप की हत्या करवाना चाहता था?

इस गोलीकांड को 5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रमुख रिपब्लिकन और ड्रेमोक्रेटिक के बीच भिड़ंत है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article