'CM केजरीवाल के खिलाफ ही अनशन कर रहीं आतिशी', किसने कर दिया ये अजब-गजब दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 22, 2024, 11:09 PM IST

AAP vs BJP: मनोज तिवारी ने दावा किया है कि आतिशी का अनशन सीएम केजरीवाल के खिलाफ ही है। उन्होंने दिल्ली की मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल के जेल से बाहर आने की सुगबुआहट सुनती हैं, वो तो अनशन पर बैठ जाती हैं। उन्होंने किस ओर इशारा किया, इस रिपोर्ट में पढ़िए।

Delhi Politics: दिल्ली में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासत जारी है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आप नेत्री और जल मंत्री आतिशी के अनशन पर बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि आतिशी का अनशन उनकी ही सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ है, क्योंकि राजधानी में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है और उसकी ही जल मंत्री आतिशी अनशन पर बैठ गईं हैं।'

Manoj Tiwari on Atishi

आतिशी पर किसने लगाया गंभीर इल्जाम।

मनोज तिवारी ने आतिशी पर लगाया गंभीर आरोप

उन्होंने आतिशी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, जब वो अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने की सुगबुआहट सुनती हैं, तो अनशन पर बैठ जाती हैं। इन सबके पीछे बहुत कुछ चल रहा है। आप सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा मनोज तिवारी ने कहा कि अगर आप से काम नहीं हो पा रहा है तो सरेंडर कर दो। इसके 15 दिन के अंदर टैंकर माफियाओं पर चोट लगेगी और पानी जिनके हक में है उन्हें मिलने लगेगा।

End of Feed