दिल्ली की सियासत में उबाल, आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता के पति पर लगाए गंभीर आरोप, कौन हैं मनीष गुप्ता?

आतिशी ने अपनी पोस्ट में कहा, इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। जो व्यक्ति एमसीडी, डीजेबी, पीडब्ल्यूडी और डीयूएसआईबी के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति हैं।

Atishi Vs BJP: दिल्ली में शनिवार को उस समय एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया जब विपक्ष की नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की एक आधिकारिक बैठक में मौजूद थे। इसे लेकर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसका जवाब देते हुए आतिशी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

atishi vs rekha

दिल्ली में सियासी जंग

बीजेपी ने किया मनीष गुप्ता का बचाव

सचदेवा ने रेखा गुप्ता का बचाव करते हुए एक्स पर लिखा कि वह कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से इस पद तक पहुंची हैं और परिवार के सदस्यों द्वारा जन प्रतिनिधियों का समर्थन करना बिल्कुल सामान्य बात है। आतिशी ने एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को मुख्यमंत्री के पति चला रहे हैं। उन्होंने इस स्थिति की तुलना गांवों में अक्सर देखी जाने वाली स्थिति से की।

End of Feed