देश

Himachal Earthquake: हिमाचल में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग; इतनी थी तीव्रता

Himachal Pradesh Earthquake: हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Image

हिमाचल में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Himachal Earthquake: हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जैदेवी के पास आंका गया है। भूकंप के झटकों से जैसे ही जमीन हिली लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.5 मापी गई। बता दें उत्तर भारत में सुंदरनगर शहर पहले से भी जोन 5 में अति संवेदनशील जगह बताई गई है। बता दें, उथले भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं क्योंकि पृथ्वी की सतह के करीब उनकी ऊर्जा अधिक निकलती है। इससे ज़मीन का कंपन अधिक होता है और संरचनाओं और हताहतों को अधिक नुकसान होता है, जबकि गहरे भूकंप सतह पर आने पर ऊर्जा खो देते हैं।

महाराष्ट्र के सोलापुर में भी आया था भूकंप

इससे पहले 3 अप्रैल को नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रिक्टर पैमाने पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया था। हाल ही में, 28 मार्च को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे व्यापक विनाश हुआ। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक इमारतें ढह गईं और पड़ोसी चीनी प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article