अतीक के बेटे अली की चिट्ठी वायरल, यूपी निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट ना देने की अपील

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Apr 28, 2023, 01:02 PM IST

अतीक अहमद का बेटा अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। लेकिन उसकी सियासी दिलचस्पी को एक वायरल खत से समझा जा सकता है। खत में उसने अतीक-अशरफ और असक की मौत के लिए बीजेपी के साथ साथ समाजवादी पार्टी को भी जिम्मेदार ठहराया है।

24 फरवरी उमेश पाल मर्डर केस में यूपी पुलिस की कार्रवाई में असद, गुलाम मारे जा चुके हैं। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हो चुकी है। अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार है और उसके चार बेटों में से एक उमर लखनऊ की जेल में बंद है, एक बेटा अली नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। इस समय एक लेटर चर्चा के केंद्र में जिस पर नीचे अली अहमद नाम लिखा। सवाल यह है कि लेटर किसने लिखा है,क्या अली ने लिखा है या किसी के जरिए लिखवाया गया है। इसकी जांच की जा रही है। वायरल खत में उसमे चुनावी राजनीति में दिलचस्पी का जिक्र करते हुए लिथा है कि यही समय है जब आप उसके मरहूम अब्बाजान का समर्थन वोटों के जरिए कर सकते हैं।

अली का खत वायरल

अली द्वारा लिखे खत में अतीक अहमद-अशरफ अहमद और असद के एनकाउंटर के जितना जिम्मेदार सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया है उतना ही जिम्मेदार समाजवादी पार्टी को भी बताया है। खत में मुसलमानों से अपील करते हुए कहा गया है कि आप लोग समझदार है, फैसला करें क्या सही और क्या गलत है। खत में इस बात का भी जिक्र है उसकी वालिदा शाइस्ता परवीन का पुलिस एनकाउंटर किया जा सकता है। अली ने अपील में कहा कि अगर प्रयागराज के मुसलमानों को लगता है कि मरहूम अतीक अहमद ने कुछ किया है तो निकाय चुनाव में बीजेपी और सपा को वोट ना दें। यही नहीं यूपी पुलिस उसका भी एनकाउंटर करने की फिराक में है।

End of Feed