Times Now Summit 2025 में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार बोले-देश में सबसे बेहतर होगी कर्नाटक की शिक्षा व्यवस्था

Times Now Summit 2025 : डिप्टी सीएम ने कहा कि बेंगलुरु में ऐसे पंच सितारा होटल बन रहे हैं, जिनका मुकाबला अब शायद दिल्ली के होटल नहीं कर पाएंगे। खासकर बच्चों की शिक्षा के लिए हम ऐसा काम कर रहे हैं जिनका मुकाबला देश के अन्य राज्य नहीं कर पाएंगे। आप देखेंगे कि एचएएल, इसरो, आईआईएस सहित बड़े-बड़े संस्थान बेंगलुरू में हैं।

Times Now Summit 2025 : टाइम्स नाउ समिट 2025 में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि गुजरात की तरह कर्नाटक को केंद्रीय सहायता नहीं मिल रही है। वजह चाहे जो भी हो। वह किसी कि राजनीतिक इच्छाशक्ति पर कोई सवाल खड़ा नहीं करना चाहते लेकिन कर्नाटक के विकास के लिए केंद्र की मदद की जरूरत है क्योंकि देश के निर्यात का 39 प्रतिशत हिस्सा कर्नाटक से आता है। मनमोहन सिंह की सरकार के समय कर्नाटक को ज्यादा सहायता मिलती रही। जीएसटी कलेक्शन में भी महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक का नंबर है। शिवकुमार ने कहा कि जब वह प्रधानमंत्री से मिले तो उन्होंने उनसे इस तरफ ध्यान देने की अपील की।

dk shivkumar

टाइम्स नाउ समिट 2025 में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार।

बेंगलुरु में हैं देश के बड़े-बड़े स्थान

डिप्टी सीएम ने कहा कि बेंगलुरु में ऐसे पंच सितारा होटल बन रहे हैं, जिनका मुकाबला अब शायद दिल्ली के होटल नहीं कर पाएंगे। खासकर बच्चों की शिक्षा के लिए हम ऐसा काम कर रहे हैं जिनका मुकाबला देश के अन्य राज्य नहीं कर पाएंगे। आप देखेंगे कि एचएएल, इसरो, आईआईएस सहित बड़े-बड़े संस्थान बेंगलुरू में हैं। प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर अब तक बेंगलुरु में एक से बढ़कर एक संस्थान खुले। ऐसा इसलिए है क्योंकि बेंगलुरु में प्रतिभा की भरमार है।

End of Feed