TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले के खिलाफ फूटा मीडिया का आक्रोश, पत्रकार बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

इंडिया टुडे की एडिटर पूजा शाली ने देव पर हुए हमले का वीडियो शेयर करते हुए X पर कहा कि 'देव मेरे सहयोगी रहे हैं। एक ईमानदार, सरल और मेहनती रिपोर्टर। भीड़ द्वारा उन पर किया गया हमला बेहद दुखद और निंदनीय है।

Assault on Dev Kotak: जंतर मंतर पर मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक पर हुए हमले के खिलाफ मीडिया में जबर्दस्त गुस्सा एवं नाराजगी देखी जा रही है। देव के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए मीडिया संस्थानों एवं स्वतंत्र पत्रकारों ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि किसी भी रिपोर्टर एवं मीडियाकर्मी को उसके काम के लिए निशाना नहीं बनाया जा सकता। ड्यूटी कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए।

attack on Dev Kotak

जंतर-मंतर के पास प्रदर्शनकारियों ने देव कोटक पर किया हमला।

देव पर हुए हमले की निंदा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने कहा कि बिलकुल वही आशंका जिसे हममें से कई लोग लगातार जताते रहे हैं। ड्यूटी कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। आप जिसे पसंद नहीं करते उसे आप देखना या पढ़ना छोड़ सकते हैं लेकिन किसी पत्रकार पर हमला या उसे भीड़ का निशाना बनाना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

End of Feed