गुवाहाटी होटल गोलीकांड: जांच के लिए 6 सदस्यीय SIT गठित, 5 लोगों की हुई थी मौत, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्तौल की बरामद

असम के गुवाहाटी में सोमवार रात संपत्ति के मालिक और उसे पट्टे पर लेने वाले व्यक्ति के बीच विवाद के दौरान कथित तौर पर पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार यह घटना रात लगभग नौ बजे जीएस रोड पर बोरा सर्विस के सामने स्थित होटल बिलास इन में हुई।

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में एक होटल में हुई गोलीबारी की जांच के लिए पुलिस ने छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ था। वारदात सोमवार रात होटल की संपत्ति के मालिकों और लीजधारक के बीच विवाद के दौरान हुई थी। पुलिस ने आरोपी लीजधारक को गिरफ्तार कर लिया है।

गुवाहाटी होटल गोलीकांड की जांच के लिए SIT गठित।

गुवाहाटी होटल गोलीकांड की जांच के लिए SIT गठित।

पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन एसआईटी का नेतृत्व करेंगे। टीम में डीसीपी (सेंट्रल) शांभवी मिश्रा, डीसीपी (क्राइम) देबजीत नाथ, एडीसीपी (सेंट्रल) विकु अचुमी, पलटन बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक कुलेशज्योति भुइयां और इसी थाने के उपनिरीक्षक अभिनाश दास को शामिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी बनाई गई है, ताकि मामले की गहन, वैज्ञानिक और जल्द जांच सुनिश्चित की जा सके।

End of Feed