'लव जिहाद' पर असम सरकार भी लाएगी कानून, हो सकती है उम्रकैद की सजा

Love Jihad: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा, हमने चुनाव के दौरान लव जिहाद के बारे में बात की थी। हम जल्द ही एक कानून लाएंगे, जिसमें ऐसे मामलों में आजीवन कारावास की सजा होगी।

Love Jihad: उत्तर प्रदेश की तरह असम सरकार भी लव जिहाद पर कड़ा कानून लाने की तैयारी में है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही लव जिहाद के मामलों में आजीवन कारावास की सजा के लिए नया कानून लाएगी। गुवाहाटी में राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा, हमने चुनाव के दौरान लव जिहाद के बारे में बात की थी। हम जल्द ही एक कानून लाएंगे, जिसमें ऐसे मामलों में आजीवन कारावास की सजा होगी।

Himanta Biswa Sarma

बता दें, हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी विधानसभा में लव जिहाद से संबंधित विधेयक पेश किया था। विधेयक में लव जिहाद के मामलों में उम्रकैद के साथ ही इसके लिए फंडिंग को भी कानून के दायरे में लाने का प्रस्ताव किया गया था। लव जिहाद के लिए फंडिंग करने पर कड़ी सजा के साथ भारी-भरकम जुर्माने का प्रस्ताव किया गया है।

End of Feed