Assam Flood: अब बारिश ने असम में बरपाया कहर, 1.90 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां उफान पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2023, 10:03 PM IST

Assam Flood: असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि शिवसागर जिले के डेमो में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है, जिससे इस साल की बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। वर्तमान में 17 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे 1,90,675 लोग प्रभावित हुए हैं।

Assam Flood: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाद अब बारिश ने असम में कहर ढाहना शुरू कर दिया है। असम में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सैंकड़ों घरों में पानी घुस गया है। सड़कें बंद हैं और नदियां उफान पर हैं।

End of Feed