असम परिसीमन पर आई EC की अंतिम रिपोर्टः एक संसदीय, 19 विधानसभा के नाम में कर दिया बदलाव

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2023, 09:50 PM IST

Assam Delimitation: अंतिम रिपोर्ट की कुछ मुख्य विशेषताओं का उल्लेख करते हुए, निर्वाचन आयोग (ईसी) ने कहा कि सबसे निचली प्रशासनिक इकाई को ग्रामीण क्षेत्रों में 'गांव' और शहरी क्षेत्रों में 'वार्ड' के रूप में लिया गया है। इसके अनुसार गांव और वार्ड को यथावत रखा गया है और प्रदेश में कहीं भी इसे तोड़ा नहीं गया है।

Assam Delimitation: नॉर्थ ईस्ट के सूबे असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर निर्वाचन आयोग (ईसी) की अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। शुक्रवार (11 अगस्त, 2023) को सामने आई इस रिपोर्ट में एक लोकसभा और 19 विधानसभा सीट के नाम बदले गए हैं। रिपोर्ट में इसके साथ ही विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या क्रमशः 126 और 14 पर बरकरार रखी है।

assam

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

ईसी के बयान के मुताबिक, 19 विधानसभा और दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किए गए हैं। राज्य में एक लोकसभा और नौ विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किए गए हैं। रिपोर्ट को अंतिम रूप देने से पहले 1,200 से अधिक अभ्यावेदन पर विचार किया गया। आयोग को प्राप्त सुझावों और आपत्तियों में से 45 प्रतिशत का अंतिम आदेश में समाधान किया गया।

End of Feed