'राम मंदिर नहीं गए तो सनातनी आपको कैसे वोट देगा?' असम के CM हिमंता का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी देश में एक नया तर्क लेकर आए हैं कि वोट चुराए जा रहे हैं। उनके अनुसार, देश में चोरी तो हो रही है, लेकिन वह वोटों की नहीं, बल्कि 'दिलों की चोरी' है। उन्होंने सवाल उठाया, 'अगर 500 साल तक राम मंदिर की जगह पर बाबरी मस्जिद खड़ी रही

Assam CM : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। सरमा ने कहा कि राम मंदिर बनवाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव जीता। यदि आप भी राम मंदिर बनवाते तो आपकी जीत हो जाती। असम के सीएम ने कहा कि राम मंदिर बनवाने से हमने आपको रोका नहीं था। अभी तक राहुल गांधी राम मंदिर में नहीं गया, नहीं जाओगे तो क्या सनातनी लोग तुमको वोट देगा? अमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार पर सरमा ने कहा कि ट्रंप चुनाव हार गया, सुबह-सुबह राहुल गांधी को फोन किया मैं हार गया, उसने पूछा बताओ यहां मैं भी वोट चोरी का कैंपेन कैसे लॉन्च कर सकता हूं।

himanta biswa sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा।

पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सरमा ने अमेरिकी मध्यावधि चुनावों का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव हारने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राहुल गांधी को फोन किया और पूछा कि 'वोट चोरी' का अभियान कैसे चलाया जाता है। सरमा ने कहा, 'राहुल गांधी लगातार हार की राजनीति का एक मॉडल बन गए हैं।' भाजपा के भविष्य पर बोलते हुए सरमा ने कहा कि जब तक सनातन धर्म का अस्तित्व है, तब तक देश में भाजपा फलती-फूलती रहेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व करते रहेंगे। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे कल सुबह राम मंदिर जाएं, तो शायद दस लाख लोग उन्हें वोट दे दें।

End of Feed