Assam CM Oath Ceremony: हिमंता सरमा के साथ ये चार विधायक भी लेंगे शपथ; जान लें कौन हैं चारों राजनेता

Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेंगे। नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में गुवाहाटी के खानापाड़ा में यह समारोह आयोजित होगा। शपथ से पहले सरमा ने नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों के नाम घोषित किए, जिनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग शामिल हैं। साथ ही रंजीत कुमार दास को विधानसभा स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। इस समारोह में अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। हाल ही में हुए चुनावों में NDA ने 126 में से 102 सीट जीतकर सरकार बनाई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को अकेले 82 सीटें मिलीं।

Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर नई सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों की घोषणा की।

Assam CM Oath Ceremony: हिमंता सरमा के साथ ये चार विधायक भी लेंगे शपथ; जान लें कौन हैं चारों राजनेता

उन्होंने बताया कि उनके साथ चार नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें रामेस्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग शामिल हैं। इतना ही नहीं, हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी जानकारी दी कि रंजीत दास को असम विधानसभा के स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा।

End of Feed