Congress MP: असम सीएम हिमंत ने कांग्रेस सांसद से पाकिस्तान में रहने और पत्नी की नौकरी पर पूछा 'सवाल'

Congress MP News: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, 'क्या वे भारतीय नागरिक हैं या उनके पास किसी अन्य देश की नागरिकता है? इसके बाद कई और सवाल पूछे जाएंगे।'

Congress MP News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस के एक सांसद से रविवार को पूछा कि क्या वह लगातार 15 दिन तक पाकिस्तान में रहे हैं और क्या उनकी पत्नी को पड़ोसी देश के एक गैर सरकारी संगठन (NGO) से वेतन मिलता है।शर्मा ने ‘एक्स’ पर कई प्रश्न पोस्ट करते हुए सांसद की पत्नी और उनके बच्चों की नागरिकता की स्थिति पर भी सवाल उठाया। हालांकि उन्होंने कांग्रेस नेता का नाम नहीं लिया।

ASSAM CM

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा

हालांकि, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में सांसद का नाम नहीं लिया, लेकिन वह और भारतीय जनता पार्टी पिछले कुछ समय से लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई पर उनकी पत्नी के पाकिस्तान के साथ कथित संबंध को लेकर हमला कर रहे हैं।

End of Feed