देश

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को मेल के जरिए मिली उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ते कर रहे जांच

Thiruvananthapuram Airport: तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली।

Image

तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी

Photo : ANI

Bomb Threat To Thiruvananthapuram Airport: केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। बम निरोधक दस्ते टर्मिनलों पर गहन जांच कर रहे हैं। यह जानकारी एयरपोर्ट PRO ने दी है।

हालांकि जांच के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया, सूचना मिलते ही केरल पुलिस और सीआइएसएफ कर्मियों ने हवाईअड्डे और उसके परिसर की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

दैनिक जागरण के मुताबिक, एहतियात के तौर पर हवाईअड्डे पर सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। हवाईअड्डा प्रवक्ता ने बयान में कहा कि हवाईअड्डा प्रबंधन इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को यह फर्जी धमकी ऐसे समय मिली है, जब कुछ दिनों पहले हाई कोर्ट और जिला कलेक्ट्रेट सहित कई प्रमुख संस्थानों को 'फर्जी बम धमकी' के मैसेज मिले थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article