राज्य में अपरिचित लोगों को ना नौकरी पर रखें और ना जमीन बेचें...असम सीएम की लोगों से अपील

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को नौकरी पर न रखें। असम के CM ने स्वाहिद स्मारक को उन शहीदों को समर्पित किया जो 1979 में बांग्लादेश से असम में घुसे घुसपैठियों के खिलाफ खड़े हुए थे। CM ने एक ऑडिटोरियम बनने की भी जानकारी दी और एक डिजिटल लाइब्रेरी के प्लान के बारे में बताया।

Assam CM Big Statement: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को असम आंदोलन के शहीद दिवस के मौके पर गुवाहाटी के बोरागांव में स्वाहिद स्मारक के उद्घाटन के दौरान लोगों से कहा कि वे राज्य में किसी भी 'अज्ञात व्यक्ति' को नौकरी पर न रखें और जमीन न बेचें।

ASSAM (1)

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को नौकरी पर न रखें

असम के CM ने स्वाहिद स्मारक को उन शहीदों को समर्पित किया जो 1979 में बांग्लादेश से असम में घुसे घुसपैठियों के खिलाफ खड़े हुए थे। उन्होंने कहा, 'हमने 10 दिसंबर 2019 को जातीय स्वाहिद स्मारक की नींव रखी थी। उस समय सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री थे। आज, हमने असम आंदोलन के शहीदों की याद में एक सुंदर स्वाहिद स्मारक समर्पित किया है।'

End of Feed