केंद्र ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ाई, अब मिलेगी Z+ सिक्योरिटी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 06:57 PM IST

Himanta Biswa Sarma: अभी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), 'जेड' कैटेगरी की सुरक्षा दे रहा है और अब केंद्र से आदेश मिलने के बाद उन्हें 'जेड प्लस' कैटेगरी की सुरक्षा देगा। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के परामर्श से गृह मंत्रालय में मुख्यमंत्री सरमा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद ये कदम उठाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. केंद्र ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ाई
  2. हिमंत बिस्वा सरमा को अब मिलेगी Z+ सिक्योरिटी
  3. इससे पहले अभी तक मिल रही थी 'Z'कैटेगरी की सिक्योरिटी

Himanta Biswa Sarma: असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कद पूर्वोत्तर के साथ देश की राजनीति भी बढ़ता जा रही है। वहीं इस बीच केंद्र ने अब पूरे भारत में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा को 'Z' कैटेगरी के कवर से 'Z+' कैटेगरी में अपग्रेड कर दिया है।

himanta biswa sarma

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा। (File Photo)

केंद्र ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ाई

अभी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), 'जेड' कैटेगरी की सुरक्षा दे रहा है और अब केंद्र से आदेश मिलने के बाद उन्हें 'जेड प्लस' कैटेगरी की सुरक्षा देगा। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के परामर्श से गृह मंत्रालय में मुख्यमंत्री सरमा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद ये कदम उठाया गया है।

End of Feed