'हमें मियां लोगों के वोट की नहीं है जरूरत', ऐसा क्यों बोल गए CM हिमंत बिस्वा सरमा?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 07:49 AM IST

Himanta Biswa Sarma Big Statement: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि भाजपा को अगले 10 सालों तक मियां (मुसलमान) वोटों की जरूरत नहीं है। उन्होंने बोला कि 'मियां लोगों को हमें वोट देने की जरूरत नहीं है। अगर हमारा समर्थन करते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

Assam News: हिमंत बिस्व सरमा के इस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें उन्होंने ये दावा किया है कि अगले 10 सालों तक भाजपा को 'चार' (नदी के रेतीले) क्षेत्रों के मियां (मुसलमान) वोटों की आवश्यकता नहीं है, जब तक वो खुद को सुधार नहीं लेते और बाल विवाह जैसी प्रथाओं छोड़ नहीं देते। हालांकि सीएम सरमा ने आगे ये बोला कि उनके, पीएम मोदी और भाजपा के समर्थन में मियां लोग वोट दिए बिना ही पक्ष में नारेबाजी कर सकते हैं।

Assam CM Himanta Biswa Sarma

सीएम हिमंत बोले, मियां लोगों को हमें वोट देने की जरूरत नहीं।

सीएम हिमंत का अजब-गजब बयान

बता दें, बंगाली भाषी मुसलमानों के लिए मियां शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 'भाजपा लोक कल्याण करेगी और वे हमारा समर्थन करेंगे, लेकिन उन्हें हमें वोट देने की जरूरत नहीं है। हमारा समर्थन करने में कोई बुराई नहीं है। जब चुनाव आएगा, तो मैं खुद उनसे अनुरोध करूंगा कि वे हमें वोट न दें।'

End of Feed