हिमंता की राहुल से अपील-मुद्दा संवेदनशील है, शिष्टमंडल के लिए ऐसे व्यक्ति का नाम न दें, असम के CM का गौरव गोगोई पर हमला

शिष्टमंडल के लिए कांग्रेस ने भी अपने चार सांसदों के नाम आगे बढ़ाए हैं। इनमें असम से सांसद गौरव गोगोई का नाम भी है लेकिन इस नाम पर राज्य के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एतराज जताया है। सरमा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से गोगोई को शिष्टमंडल में शामिल न करने की अपील की है।

Himanta Biswa Sarma: आतंकवाद में पाकिस्तान की संलिप्तता उजागर करने के लिए भारत सरकार दुनिया के बडे़ देशों में अपना सर्वदलीय शिष्टमंडल भेजने जा रही है। इसके लिए विपक्ष के नेताओं ने अपने नेताओं के नाम सरकार को भेजे हैं। शिष्टमंडल के लिए कांग्रेस ने भी अपने चार सांसदों के नाम आगे बढ़ाए हैं। इनमें असम से सांसद गौरव गोगोई का नाम भी है लेकिन इस नाम पर राज्य के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एतराज जताया है। सरमा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से गोगोई को शिष्टमंडल में शामिल न करने की अपील की है। असम के सीएम ने शनिवार को कहा कि यह संवेदनशील एवं रणनीतिक मुद्दा है, इसलिए वह गोगोई का नाम वापस ले लें।

himanta biswa sarma

सरकार दुनिया के बडे़ देशों में भेजने जा रही सर्वदलीय शिष्टमंडल।

ऐसे व्यक्ति को शिष्टमंडल में शामिल न करें राहुल-सरमा

X पर अपने पोस्ट में हिमंता ने कहा, 'शिष्टमंडल के लिए कांग्रेस से 4 सासंदों का जो नाम सरकार के पास भेजा गया है, उसमें एक सांसद असम से भी है। असम के इस सांसद ने कथित रूप से दो सप्ताह से ज्यादा समय तक पाकिस्तान में ठहरने की बात से इंकार नहीं किया है, और विश्वसनीय दस्तावेज बताते हैं कि उसकी पत्नी भारत में काम करते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन ले रही थी। इसलिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, मैं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से अपील करता हूं कि इस तरह के संवेदनशील और रणनीतिक काम में इस व्यक्ति को शामिल न करें।'

End of Feed