असम: बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के लिए कल होगा मतदान, मैदान में 316 उम्मीदवार

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बीटीसी के अंतर्गत आने वाले सभी पांच जिलों में रैलियां कीं। भारतीय जनता पार्टी पहली बार बिना गठबंधन के चुनाव लड़ रही है।

Bodoland Territorial Council Polls: असम में सोमवार को 40 सदस्यीय बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) चुनाव के लिए मतदान होगा और इसके लिए 316 उम्मीदवार मैदान में हैं। असम राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम चार बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

assam

असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद चुनाव के लिए मतदान कल। (Photo- PTI)

BJP पहली बार बिना गठबंधन के मैदान में

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बीटीसी के अंतर्गत आने वाले सभी पांच जिलों में रैलियां कीं। भारतीय जनता पार्टी पहली बार बिना गठबंधन के चुनाव लड़ रही है।

End of Feed