असम में इस बार NDA कितनी सीटें जीतेगा? अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो कर दे दिया जवाब

Assam Assembly Election 2026: असम में चुनाव प्रचार करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने जालुकबाड़ी, गुवाहाटी सेंट्रल, न्यू गुवाहाटी और दिमोरिया सीटों के भाजपा-एजपी उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। करीब 2 किलोमीटर लंबे इस रोडशो में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान खुली SUV में खड़े अमित शाह का जगह-जगह स्वागत किया गया।

Assam Assembly Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव में अब दो सप्ताह का भी समय शेष नहीं बचा है। मतदान से पहले सभी राजनीतिक दल वोटरों को लामबंद करने के लिए चुनावी सभाओं, रोड शो से लेकर सोशल मीडिया हर जगह एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। भाजपा के भी शीर्ष नेता चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं। यहां उन्होंने शनिवार को गुवाहाटी में रोड शो कर भाजपा की ताकत दिखाई। इस दौरान अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगा। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए कितनी सीटें जीतेगा।

AMIT SHAH

गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में किया रोड शो।

अमित शाह ने रोड शो कर दिखाई ताकत

असम में चुनाव प्रचार करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने जालुकबाड़ी, गुवाहाटी सेंट्रल, न्यू गुवाहाटी और दिमोरिया सीटों के भाजपा-एजपी उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। करीब 2 किलोमीटर लंबे इस रोडशो में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान खुली SUV में खड़े अमित शाह का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप साइकिया और कई उम्मीदवार मौजूद रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा जालुकबाड़ी से चुनाव लड़ रहे हैं।

End of Feed