कौन हैं एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित? जो बने वायुसेना के 29वें प्रमुख, 3500 घंटे और 20 तरह के विमान उड़ाने का है अनुभव

वायुसेना की कमान संभालने वाले आशुतोष दीक्षित अनुभवी फाइटर पायलट हैं। उन्हें करीब 3500 घंटे की उड़ान का अनुभव है और वह 20 तरह के विमानों को उड़ा चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भारतीय वायुसेना को उसका 29वां नया प्रमुख मिल गया है। एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (एपी सिंह) की जगह ली है, जो 42 साल की शानदार सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। वायुसेना की कमान संभालने वाले आशुतोष दीक्षित अनुभवी फाइटर पायलट हैं। उन्हें करीब 3500 घंटे की उड़ान का अनुभव है और वह 20 तरह के विमानों को उड़ा चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपा पद।

वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपा पद। (फोटो- ANI)

कौन हैं एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित?

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित का जन्म 9 दिसंबर 1966 को हुआ था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र हैं। दीक्षित 6 दिसंबर 1986 को फाइटर स्ट्रीम में कमीशन हुए थे। वे कारगिल के ऑपरेशन सफेद सागर से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक में अहम भूमिका निभा चुके हैं और स्वदेशी तेजस कार्यक्रम के हीरो माने जाते हैं। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित मौजूदा वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ हैं।

End of Feed